News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाकियू (अ) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लक्ष्मीगंज चीनी मिल गेट पर 22 नवम्बर से प्रारम्भ!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 22, 2021  |  6:55 PM

837 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाकियू (अ) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लक्ष्मीगंज चीनी मिल गेट पर 22 नवम्बर से प्रारम्भ!

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । जनपद कुशीनगर की लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने तथा कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने के बकाये का सम्पूर्ण भुगतान कराने की मांग को लेकर भाकियू (अ) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लक्ष्मीगंज चीनी मिल गेट पर आज 22 नवम्बर 2021से प्रारम्भ हो गया|
ज्ञातब्य हो कि, जनपद कुशीनगर की लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिए किसानों द्वारा जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में 2017 से लगातार माँग किया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

इसी को लेकर भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष- रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में 109 दिन धरना प्रदर्शन भी हुआ था। परन्तु उसके बाद भी केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिए घोषणा नहीं किया।

उक्त के क्रम में पुन: दिनांक 01 नवम्बर 2021 को सूबे के मुख्यमन्त्री से सम्बन्धित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी, कप्तानगंज को सौपते हुये माँग किया गया कि, लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मील को चलवाने के लिए और कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के गन्ने के बकाये सम्पूर्ण भुगतान कराने के लिये सरकार 15 नवम्बर 2021 तक आदेश पारित करे और यदि उक्त सम्बन्ध में आदेश पारित करने की घोषणा भी नहीं करती है तो, दिनाँक 22 नवम्बर 2021 से भारतीय किसान यूनियन (अ) लक्ष्मीगंज चीनी मिल के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगा।

उक्त क्रम में सरकार द्वारा किए गये किसी भी कार्यवाही करने अथवा किसी सकारात्मक पहल की जानकारी नहीं प्राप्त होने की स्थिति में बाध्य होकर आज से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। इस मौके पर पूर्व सैनिक जय प्रकाश मिश्रा, सदानन्द यादव, सुभाष चन्द्र, जिला सचिव चेतई प्रसाद, चाँदबली,रामअधार, धीरज कुमार, दिश्रीकान्त, मौफिल अंसारी, मैना देवी, अंगद गौड़, बेलास गौड़ के साथ साथ सैकड़ों किसान मौजूद रहे.

संबंधित खबरें
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking