News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ‘खाकी’ का मान बढ़ाने वाले “इंस्पेक्टर अमित कुमार शर्मा” और “आरक्षी शशिकेष गोस्वामी” हुए सम्मानित, पढ़े सम्मानित होने की वजह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 28, 2023  |  11:27 AM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ‘खाकी’ का मान बढ़ाने वाले “इंस्पेक्टर अमित कुमार शर्मा” और “आरक्षी शशिकेष गोस्वामी” हुए सम्मानित, पढ़े सम्मानित होने की वजह

कुशीनगर। कहते है पुलिस की नौकरी “thankless” होती है लेकिन ये अब बीते कल की बात है! पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे काम पर मान के साथ सम्मान मिलना शुरू हो गया है इसी क्रम में बीते दिन सराहनीय काम करने वाले प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित कुमार शर्मा और उनके हमराह खड्डा थाने पर तैनात पुलिसकर्मी शशिकेष गोस्वामी को पुलिस पर्सनल ऑफ द मंथ का खिताब से पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र रविन्द्र गौड़ द्वारा सम्मानित किया गया है। हम सबको पता है पुलिस कर्मियों की कठिन ड्यूटी होती है उनकी 24 घंटे ड्यूटी रहती। अधिकांश पुलिस कर्मी परिवारों से दूर होते हैं। कई ऐसे भी मामले आते जिसमें उन्हें खाना-पानी तक नसीब नहीं हो पाता। पुलिस कर्मी सब कुछ सहते हुए अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं। ऐसे बहुत से पुलिस कर्मी हैं जिनकी दम पर न केवल सराहनीय काम होते बल्कि समाज में पुलिस की छवि भी अच्छी बनती। उनके सराहनीय कामों से विभाग का मान बढ़ता है.

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

इस वजह से हुए सम्मानित

प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित कुमार शर्मा और आरक्षी शशिकेष गोस्वामी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06 जुलाई को महुअवा कांटा के पास दो मोटरसाइकिल बिना नं0 आती दिखायी दिये जाने पर रोकने का प्रयास करने पर जान मारने की नियत से गोली चलायी गयी। जवाबी प्रतिपक्षा में अभियक्त (1) रू0 50,000-00 का इनामिया अर्जुन निषाद उर्फ श्रीराम उर्फ भोलू पुत्र विधासागर, निवासी चिलबिलवा गोगा टोला थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर (2) धर्मेन्द्र उर्फ कोइला पुत्र इन्द्रासन, निवासी जंगल राम लखना सिपाही टोला, थाना खोराबार जनपद गोरखपुर (3) रू0 25,000-00 का इनामिया रामभवन साहनी पुत्र सूर्यबली साहनी, निवासी हैदरगंज थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर के पैर में गोली लगने से घायल हो गये, जिनको गिरफतार कर लिया गया तथा एक अभियुक्त रू0 25,000-00 का इनामिया मोहित पासवान पुत्र जयन्त्री प्रसाद निवासी मुकुन्दपुर, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर मौके से एक अदद पिस्टल कन्ट्री मेड, 32 बोर व 02 अदद फायर शुदा खोखा कारतूस 32 बोर व 04 अदद अवैध जिन्दा कारतूस, तीन अदद अवैध तमन्चा 315 बोर 03 अदद अवैध खोखा कारतूस फायरशुदा 315 बोर व 09 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर व रू० 40,000-00 नकद माल मुकदमाती तथा चोरी के 41 अदद एटीएम कार्ड विभिन्न कम्पनियों के व अपराध में प्रयुक्त 04 अदद मोबाइल फोन, दो अदद बिना नम्बर की मोटर साइकिल टीवीएस अपाची बरामद की गयी, जिसकी उच्चाधिकारियो द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

यहां बताना लाजमी होगा की कुशीनगर में इंस्पेक्टर अमित की टीम ने अपराध जगत से जुड़े लोगो की नीद चुरा लिया है। उपरोक्त कामयाबी मात्र केवल एक बानगी है, क्रम तो लम्बा है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking