News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: सपा की सरकार द्वारा ही सर्व समाज को सामाजिक न्याय मिलना संभव है- चौधरी शमसुल होदा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 4, 2021  |  6:46 PM

887 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: सपा की सरकार द्वारा ही सर्व समाज को सामाजिक न्याय मिलना संभव है- चौधरी शमसुल होदा WhatsApp
Responsive image
  • उत्तरप्रदेश को उत्तमप्रदेश बनाने के लिए सपा की सरकार जरूरी है
  • समाजवादी पार्टी का वायदा मतलब काम का होना तय

साखोपार/कुशीनगर। जिला मुख्यालय रविन्द्रनगर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व प्रभारी विधानसभा फाजिलनगर चौधरी शमसुल होदा ने मीडिया से भेंटवार्ता के दौरान कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किये जा रहे वायदों पर भरोसा करते हुए समाजवादी पार्टी को वोट करेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश की जनता से वायदा किया है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मीटिंग में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की योजना पर मुहर लगेगी, पाँच साल के संविदा कार्यक्रम को पलट दिया जायेगा, 1.58 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन किया जाएगा, पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी, पांच साल तक गरीबों को मुफ्त राशन दी जाएगी, साथ ही साथ दस लाख युवाओं को रोजगार दिया जायेगा।किसान आंदोलन में शहीद किसानों के प्रत्येक परिवार को 25-25 लाख रुपये भेंटकर समाजवादी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

चौधरी शमसुल होदा ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के वायदों पर प्रदेश की जनता पूरा भरोसा करती है।माननीय अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी द्वारा वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में जनता से किये गए वायदों को शत-प्रतिशत पूरा कर यह साबित करने में सफल रहे हैं कि समाजवादी पार्टी जो वायदा करती है वह हर हाल में पूरा करती है. समाजवादी पार्टी जुमलेबाजी नहीं करती है।उत्तर प्रदेश को उत्तमप्रदेश बनाने के लिए सपा की सरकार जरूरी है। पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वायदों से एक तरफ जहां प्रदेश की जनता में हर्षोल्लास है और विश्वास जगा है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार में हताशा छा गया है। क्योंकि भाजपा सरकार यह अच्छी तरह जानती है कि समाजवादी पार्टी के वायदों पर जनता भरोसा करेगी। ऐसे में जनता को जुमलेबाजी से बहकाना असम्भव होगा।

पूर्ववर्ती सपा की अखिलेश सरकार ने उत्तरप्रदेश उत्तमप्रदेश बनाने का काम किया था।यह कोई चुनावी जुमला नहीं है बल्कि इसका सबूत “अखिलेश का काम बोलता है” के रूप में मिल रहा था। समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणा-पत्र मतलब काम होने का संकल्पित गारंटी-पत्र है।सर्व समाज को सामाजिक न्याय दिलाना सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संकल्प है। प्रदेश की जनता पूर्व की अखिलेश सरकार के कामों और शत-प्रतिशत वायदों को पूरा करने के बुनियाद पर व वर्तमान में किये जा रहे वायदों पर भरोसा करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट कर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।

चौधरी शमसुल होदा ने आगे कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने संकल्प पत्र जारी कर उत्तरप्रदेश की जनता से ग्रुप-सी और ग्रुप-दी की परीक्षा से इंटरव्यू हटाने, पाँच सालों में 70 लाख रोजगार देने, युवाओं को लैपटॉप के साथ 01 जी०बी० डेटा फ्री देने, लड़कियों की ग्रेजुएशन तक कि शिक्षा मुफ्त करने, सभी लड़को की 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त देने, सभी कॉलेजों में वाईफाई की सुविधा देने, संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना करने, प्रदेश के हर घर को 24 घण्टे बिजली उपलब्ध कराने, कानपुर, झांसी, प्रयागराज में मेट्रो चलाने, बुंदेलखंड के लिए बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन करने के कर्णप्रिय व मनभावन वायदे किये थे।प्रदेश की जनता ने भाजपा के संकल्प-पत्र के वायदों पर भरोसा करते हुए भाजपा को अपना वोट देकर अपार बहुमत की सरकार बनाने का काम किया। लेकिन इसके बदले डबल इंजन वाली अपार बहुमत की भाजपा की योगी सरकार ने जनता से किये गए अपने वायदों को पूरा न कर जनता के साथ विश्वासघात करने का काम किया है।

प्रदेश की जनता खूब अच्छी तरह अब यह समझ चुकी है कि जुमलेबाजी करना भाजपा के फ़ितरत में है।भाजपा सरकार की हिन्दू बनाम मुसलमान, मन्दिर-मस्जिद, हिदुस्तान-पाकिस्तान, अब्बाजान-चाचाजान, जिन्ना आदि की साम्प्रदायिक राजनीति ने देश के सुखमय वातावरण को प्रदूषित कर दिया है।जिसके कारण देश, संविधान, लोकतंत्र, मानवता, सद्भाव, भाईचारा व गंगा-जमुनी संस्कृति को खतरा पैदा हो गया है।
मानवता और राजधर्म को दरकिनार कर साम्प्रदायिक उन्माद के आधार पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार से विकास व सामाजिक न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है। समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा सर्वसमाज को सामाजिक न्याय मिलना संभव है, यह जनता जान चुकी है।उत्तरप्रदेश की जनता ने भाजपा की योगी सरकार को सत्ता से हटाने का निर्णय कर लिया है।

पूरे उत्तर प्रदेश में आम मतदाता समाजवादी पार्टी को मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर देखते, जानते और मानते हैं।सभी का यह कहना है कि यदि कोई एक पार्टी भाजपा को हरा सकती है तो वह समाजवादी पार्टी है। समाजवादी पार्टी की तरफ बढ़ते जनता की रुझान से भाजपा की योगी सरकार बौखला गयी है और उसकी स्थिति खिशियानी बिल्ली खम्भा नोचे वाली हो गयी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking