News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जनसुरक्षा को नई रफ्तार, डीआईजी ने डायल-112 की 9 नई पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 12, 2025  |  5:36 PM

405 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनसुरक्षा को नई रफ्तार, डीआईजी ने डायल-112 की 9 नई पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कुशीनगर । जनसुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को बड़ा कदम उठाते हुए डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र शिवासिम्पी चिनप्पा ने कसया रोडवेज बस स्टैंड परिसर से डायल-112 आपात सेवा के लिए 9 नई अत्याधुनिक स्कॉर्पियो पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

इन नए वाहनों के शामिल होने से जिले में डायल-112 की त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को आपातकालीन स्थितियों में तेज व बेहतर सहायता उपलब्ध हो सकेगी। अभी जिले में डायल-112 के 33 चार पहिया और 17 दोपहिया वाहन संचालित हो रहे थे। नए वाहनों के जुड़ने से चार पहिया पीआरवी वाहनों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है, जिससे क्विक रिस्पॉन्स और अधिक प्रभावी हो जाएगा।

डीआईजी शिवासिम्पी चिनप्पा ने बताया कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक थाने पर क्रिटिकल टीम का गठन किया गया है। यह टीमें ब्लैक स्पॉट,यानी अधिक दुर्घटना वाले स्थानों की पहचान कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने का कार्य करेगी। साथ ही मार्गों पर मौजूद अवैध कटों को चिह्नित कर बंद कराया जाएगा, जिससे हादसों में कमी लाई जा सके।

पीआरवी वाहनों को रवाना करने के उपरांत डीआईजी गोरखपुर कसया थाना पहुंचे, जहाँ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर एसपी कुशीनगर केशव कुमार, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ कसया कुंदन सिंह, थानाध्यक्ष कसया अभिनव मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

नई पीआरवी वाहनों से सुसज्जित डायल-112 सेवा जिले में जनसुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को नई गति देने के लिए तैयार है।

संबंधित खबरें
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking