कुशीनगर । शनिवार को देर शाम जिले के चौरा खास थाना अंतर्गत जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई है,वही दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद में चली लाठियों में कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू मिल पाया है,स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा है। मौके पर कई थाने की पुलिस मौजूद है,पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया हैं। मौके पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज,उप जिलाधिकारी भी पहुंच कर स्थिति की जायजा लिए हैं।
पढ़िए पूरी खबर!
चौरा खास थाना क्षेत्र के ग्राम कनौरा में दो पट्टीदारों में जमीनी विवाद को लेकर पिछले आठ तारीख को मार पीट हुआ,जिसमे मृतक के पक्ष से मुकदमा भी स्थानीय थाना में पंजीकृत हुआ है। आज शनिवार को दोपहर बाद फिर उस जमीन पर कब्जा करने का खेल शुरू हुआ तो दूसरा पट्टीदार विरोध शुरू किया जिसमे ट्रैक्टर के आगे रवि यादव पुत्र सागर यादव जमीन जुताई का विरोध करते हुए लेट गया,फिर ट्रैक्टर आगे बढ़ा,जिससे वह घायल हो गया जिसे स्थानीय पुलिस सरकारी अस्पताल भेजी जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गया,गांव में स्थिति तनाव पूर्ण हो गई,जिसे लेकर घटना स्थल कई थानों की पुलिस पहुंच गई,,स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस टीम को हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को संभाल लिया गया, मौके पर स्थिति तो सामान्य हो चला है,लेकिन पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
जानकारी यह रहे कि पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है,साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी हैं।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…