News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: किसान गोष्ठी और निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 7, 2022  |  8:09 PM

651 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसान गोष्ठी और निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजित
  • अनुसूचित जाति के 25 किसानो को निःशुल्क मूंग बीज वितरण किया गया l
  • मूंग की दाल खाने से किसान स्वास्थ्य व इसकी खेती करने से लाभान्वित होता हैं -डॉ. अशोक राय
  • गन्ना फसल का सर्वेक्षण कर के ही पेड़ी की जुताई, सिचाई व गुडाई करें किसान -ओमप्रकाश गुप्ता

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया के गांव बकनहा के शिव मंदिर परिसर में शनिवार को गन्ना किसान संस्थान पिपराइच व कृषि विज्ञान केन्द्र सरगटिया के संयुक्त तत्वावधान में किसान गोष्ठी और निशुल्क बीज बितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें खरीफ फसलों के बिषय में जानकारी दी गयी l गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र सरगटिया के प्रभारी अधिकारी डाक्टर अशोक राय ने कहा कि मूंग दाल खाने से किसान स्वस्थ्य रहने के साथ साथ इसके खेती से लाभान्वित होते हैं l इस दौरान अनुसूचित जाति के 25 किसानों को नि:शुल्क मूंग का बीज बितरण किया गया और आधे दाम पर छिड़काव करने के लिए मशीन भी दिया गया l गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि गन्ना फसल की सर्वेक्षण कर के ही पेडी कि सिंचाई,जुताई व गुड़ाई करे ताकि खरपतवार सूख जाएl

आज की हॉट खबर- डॉ. अंजली सिंह को मिला “विश्वविद्यालय अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार–2025” कालानामक...

कृषि विशेषज्ञ उपेन्द्र सिंह ने बताया कि खेत में पानी के बचत के लिए पिलिका कीट नियंत्रण के लिए सेनजी 8 किलो ग्राम प्रयोग करें l कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद व संचालन बृजनरायन यादव ने किया l इस दौरान प्रहलाद यादव, बिजयी यादव, आत्मा गुप्ता, रामनरायण, रामदेव,राम आधार,अबिनाष,सतीश यादव, पप्पू यादव, बच्चा गुप्ता आदि मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking