कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर पुलिस चौकी अंतर्गत बुद्ध इंटर कालेज में सोमवार को छात्रों के एक गुट ने कुछ छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया,घटना को लेकर अफरा-तफरी मच गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को हिरासत में ले लिया,सभी छात्र इंटर के विद्यार्थी बताए जाते हैं।दिन के लगभग 12 बजे कक्षाओं में पठन-पाठन चल रहा था। इसी दौरान परिसर में कुछ छात्रों के बीच झड़प हो गई। प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खान ने पुलिस को सूचित किया।मौके से पुलिस ने तत्काल एक हमलावर छात्र को पकड़ लिया,उसके साथी भागने में सफल रहे।
चाकू लगने से बैरिया राजा निवासी नीतिन पांडेय, अभय शर्मा व आर्यन शर्मा घायल हुए हैं,चौकी प्रभारी कुशीनगर दिग्विजय राय ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…