News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: कोविड नियमित समीक्षा बैठक मुख्य विकासअधिकारी की अध्यक्षता मे हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 17, 2022  |  5:40 PM

431 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कोविड नियमित समीक्षा बैठक मुख्य विकासअधिकारी की अध्यक्षता मे हुई

कुशीनगर। कोविड नियमित समीक्षा बैठक जनपद इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल रूम में हुई बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक ने की। उक्त बैठक में कोविड संबंधित मामले, होम आइसोलेशन, कांटेक्ट ट्रेसिंग जन जागरूकता, विद्यालयों में टीकाकरण इत्यादि संदर्भों पर समीक्षा हुई।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया को कुछ जगहों पर शून्य सैंपल की शिकायतें मिलने पर वहां उपयुक्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जहां सैंपल की प्रक्रिया सही से नहीं की जा रही है उन्हें नोटिस भी जारी किया जाए। निगरानी समिति की सक्रियता के संदर्भ में भी उन्होंने निर्देश दिए तथा ग्राम प्रधानों की शिकायत पर कि टीकाकरण में कोटेदार एवं आंगनवाड़ी का सहयोग नहीं मिल पा रहा है, उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि हर एक ब्लॉक में गांव को चिन्हित कर गांव के कोटेदार एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री से स्वयं संपर्क स्थापित कर उन्हें इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया जाए। उन्होनें कहा कि कोटेदार, आंगनवाडी कार्यकत्री तथा वैक्सीनेशन टीम के पास टीकाकरण से वंचित लोगो की सूची आवश्यक रूप से होनी चाहिए और सूची प्रतिदिन अद्यतन भी होती रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण से वंचित मुसहर टोले पर फोकस करके उनका टीकाकरण आवश्यक रूप से करवाए जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से विद्यालयों में टीकाकरण की प्रगति के संदर्भ में भी जानकारी ली। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस के वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार तथा संबंधित विभागों के अधिकारी गण तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking