News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: कोविड नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 11, 2022  |  6:26 PM

455 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कोविड नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

कुशीनगर। कोविड नियमित समीक्षा बैठक इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कोविड संबंधित सभी निर्देशो का कड़ाई से अनुपालन करवाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को कहा। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में हर घंटे पोर्टल को चेक करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि नियमित तौर पर अद्यतन सूचनाएं मिलनी चाहिए । नियमित तौर पर कोविड मरीजो की संख्या व उनकी स्थिति , कांटेक्ट ट्रेसिंग अपडेट होती रहे ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

पोर्टल पर नियमित रूप से अद्यतन सूचनाएं को फीड करने के संदर्भ में उन्होनें सख्त लहजे में अधिकारीगणो को निर्देश दिया। कांटेक्ट ट्रेसिंग,मेडिसिन किट की उपलब्धता,ड्यूलिस्ट की सूची के आधार पर टीकाकरण से वंचित लोगो से बातचीत इत्यादि के बारे में जानकारी ली। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि जिस ग्राम में कोविड मरीज हैं उस गांव के ग्राम प्रधान से भी बातचीत करें व उन्हें सूचित करें । जिन लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग हुई है क्या उन्हें दवा दी गई है या नहीं इस बात की भी जानकारी उन्होंने ली। उन्होंने कहा कि कोविड मामले के बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी तैयारी बेहतर हो तथा कोविड संदर्भित सभी अनुदेशों व नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस के वर्मा, उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking