News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम की अध्यक्षता मे कोविड समीक्षा बैठक संपन्न हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 21, 2022  |  6:26 PM

675 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम की अध्यक्षता मे कोविड समीक्षा बैठक संपन्न हुई

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में आज कोविड की समीक्षा बैठक इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में सम्पन्न हुई जिलाधिकारी ने बैठक दौरान ग्रामसभाओं में स्थापित निगरानी समितियों से दूरभाष पर वार्ता के सम्बंध में जानकारी की मांग, कितनी समितिया क्रियाशील हैं, कितनी आशाओं को मेडिसिन किट वितरण हेतु दिया गया, इन सभी बिंदुओं पर सम्बन्धित द्बारा जानकारी नही दिए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस दिए जाने का निर्देश सीएमओ को दिए, साथ ही उन्होंने आगाह भी किया कि यदि उक्त सभी कार्य आज पूर्ण नही होते हैं तो महामारी एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

जिलाधिकारी ने वेक्सिनेशन की समीक्षा दौरान नोडल अधिकारी से पूर्ण विवरण मांगे जाने पर सम्बन्धित द्वारा अनभिज्ञता जाहिर करने पर कड़ी फटकार लगाई गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि किसके द्वारा कितना सेम्पलिंग किया गया इस का विवरण प्रतिदिन का चाहिये। इसी प्रकार उन्होंने प्रतिदिन किये जाने वाले वेक्सिनेशन कार्य की भी जानकारी ली एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए एयरपोर्ट/बस स्टेशन, आदि स्थानों पर सेम्पलिंग के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। विद्यालयों में होने वाले टीकाकरण के सम्बंध में भी जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रतिदिन प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों से टीकाकरण के सम्बंध में वार्ता करने का निर्देश दिए। इसी प्रकार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भी टीकाकरण कार्य की जानकारी ली गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में इसके अलावे डाटा फीडिंग हेतु ऑपरेट बढ़ाये जाने, संक्रमित मरीजों को ट्रेस किये जाने आदि के सम्बंध में जानकारी लेते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking