News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : लापता तीनों बच्चियां सकुशल बरामद, कार्यवाही में जुटी पुलिस अभियोग दर्ज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 1, 2025  |  7:38 PM

101 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : लापता तीनों बच्चियां सकुशल बरामद, कार्यवाही में जुटी पुलिस अभियोग दर्ज

कुशीनगर । संतोष कुमार मिश्र की पुलिस का एक बार फिर त्वरित एक्शन से कप्तानगंज थाना क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर अपनी मोटर साइकिल से लापता करने के बाद एक्शन में आई पुलिस टीम ने तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल किया है।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

बताते चले कि आज दिनांक 01.07.2025 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवकली उर्फ चकिया के पास से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर तीन बच्चियों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कहीं लेकर चला गया। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा तीनों बच्चियों की सकुशल बरामदगी हेतु कई टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में पुलिस द्वारा तीनों बच्चियों को थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया है। परिजनों के तहरीर पर थाना कप्तानगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बोली पुलिस!

उपरोक्त के विषय में क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह ने न्यूज अड्डा को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिले की पुलिस एक्शन में आ गई,जिसमे स्वाट टीम,सर्विलांस,साइबर सेल की संयुक्त प्रयास से पुलिस को त्वरित सफलता हासिल हुई है। तीनो बच्चियां सकुशल बरामद कर ली गई है। वही मौके पर शांति कायम है,साथ ही पुलिस।आगे की कार्यवाही में जुटी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking