News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में नवजात की रहस्यमयी चोरी, एसएनसीयू से गायब हुआ बच्चा परिजनों में कोहराम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 26, 2025  |  9:14 PM

151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में नवजात की रहस्यमयी चोरी, एसएनसीयू से गायब हुआ बच्चा परिजनों में कोहराम

कुशीनगर। जनपद के कुशीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) से एक नवजात बच्चे के चोरी होने का सनसनीखेज आरोप लगा है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया, वहीं पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद नवजात को इलाज के लिए एसएनसीयू में भर्ती किया गया था। परिजनों का आरोप है कि मां को बच्चे को दूध पिलाने के लिए अंदर बुलाया गया था। दूध पिलाने के बाद “राउंड” का हवाला देकर परिजनों को बाहर कर दिया गया। कुछ समय बाद जब परिजन दोबारा बच्चे को देखने पहुंचे तो नवजात वहां मौजूद नहीं मिला।

अचानक नवजात के गायब होने की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने सीधे तौर पर अस्पताल प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना तत्काल रविन्द्र नगर धूस थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मेडिकल कॉलेज परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को कौन और कब लेकर गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से भी गहन पूछताछ की जा रही है।

इधर, मासूम बच्चे के अचानक गायब हो जाने से परिजनों की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है। मां बेसुध होकर बार-बार अपने बच्चे को पुकार रही है, जबकि पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। अस्पताल परिसर में भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

  अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर नवजात को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नवजात की सुरक्षित बरामदगी तक पूरे जनपद की निगाहें इस मामले पर टिकी हुई हैं।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking