News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में अपराधियों पर सख्ती, एक साथ 35 लोगो की हिस्ट्रीशीट खोल कर हुई बड़ी कार्रवाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 20, 2026  |  6:36 PM

678 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में अपराधियों पर सख्ती, एक साथ 35 लोगो की हिस्ट्रीशीट खोल कर हुई बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा लगातार ठोस और परिणामोन्मुखी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद के थानों में एक साथ व्यापक अभियान चलाकर 35 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, जिससे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर कड़ा संदेश गया है।इस कार्रवाई में थाना कप्तानगंज से सर्वाधिक दस अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। कुल 35 हिस्ट्रीशीटरों में चौदह गो-तस्करी, ग्यारह चोरी/नकबजनी, आठ मारपीट तथा दो धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में संलिप्त अपराधी शामिल हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

बताते चलें कि थानावार विवरण के अनुसार कोतवाली पडरौना से पांच, थाना कुबेरस्थान से एक, थाना तुर्कपट्टी से एक , थाना कसया से तीन, कोतवाली हाटा से एक, थाना अहिरौली बाजार से एक, थाना पटहेरवा से तीन ,थाना तरयासुजान से दो, थाना तमकुहीराज से एक , थाना सेवरही से तीन, थाना चौरा खास से एक, थाना खड्डा से एक ,थाना नेबुआ नौरंगिया से दो तथा थाना कप्तानगंज से दस अपराधी शामिल हैं।

बोली एसपी केशव कुमार..!

इस संवाददाता से एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने बताया कि सभी 35 व्यक्तियों को विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है और उनके विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति के तहत ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

संबंधित खबरें
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking