News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में तंत्र-मंत्र बना काल : तालाब में डूबने से दो महिलाओं की मौत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 30, 2025  |  8:50 PM

85 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में तंत्र-मंत्र बना काल : तालाब में डूबने से दो महिलाओं की मौत

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

कुशीनगर। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के खेल ने दो महिलाओं की जान ले ली। मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पड़ौली गाँव के टोला सोनापाकड़ का है, जहाँ सोमवार देर शाम पूजा-पाठ के बाद तालाब किनारे गईं दो महिलाएँ डूब गईं।

जानकारी के अनुसार, महिलाएँ जादू-टोना और भूत-प्रेत के चक्कर में तालाब तक पहुँची थीं। इसी दौरान अचानक गहराई में जाने से दोनों पानी में समा गईं। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

गाँव में इस घटना से सनसनी फैल गई है। लोगों का कहना है कि महिलाएँ लंबे समय से तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक जैसे कार्यों में शामिल रहती थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking