कुशीनगर । जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामला महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सखवनिया के समीप का बताया जा रहा है। कॉलेज की छुट्टी के बाद किसी बात को लेकर दोनों गुटों में बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और लात-घूंसों में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कॉलेज के मुख्य गेट के ठीक सामने बीच सड़क पर ही छात्रों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इस दौरान राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं आए दिन घटित होती रहती हैं, जिससे उन्हें और आम राहगीरों को काफी परेशानी होती है। उनका कहना है कि कॉलेज छूटने के समय पर अक्सर छात्र सड़क पर हुज्जतबाजी और गाली-गलौज करते हैं, जिससे माहौल बिगड़ता है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। कुबेरस्थान थाना पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें शामिल छात्रों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…