News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 2, 2026  |  12:04 PM

1,890 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम हुई चाकूबाजी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया, नाबालिग आदर्श चौहान की चाकू लगने से मौत हो गई। जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद एवं चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब आठ बजे चखनी खास निवासी आदर्श चौहान किसी विवाद के दौरान चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी रहे कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।

हर पहलू से हो रही जांच : क्षेत्राधिकारी

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अज्ञात आरोपियों में से भी कुछ लोगों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों, आपसी विवाद अथवा अन्य संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking