News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : नहीं पढ़ाई गई निकाह, बैरंग लौट गई बारात, पढ़ें पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 16, 2025  |  3:45 PM

118 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : नहीं पढ़ाई गई निकाह, बैरंग लौट गई बारात, पढ़ें पूरी खबर!

कुशीनगर । जिले की बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती रात आई एक बरात बैरंग लौट गई है, काफी प्रयास के बाद भी निकाह नहीं पढ़ाई गई हैं। मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया,जहां चार घंटे तक चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बन पाई है,और दूल्हे पक्ष द्वारा ली गई दहेज की रकम वापस करने के बाद मामला का शॉट आउट होने की बात सूत्रों द्वारा बताई जा रही है।

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

बताते चले कि इसी जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते रविवार को एक अल्पसंख्यक वर्ग की बरात बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की एक गांव में पूरी तैयारी के साथ आई, बारातियों को घरातियों द्वारा आवभगत पुर जोर तौर पर किया गया। इधर भोजन शुरू हुआ तो उधर निकाह पढ़ाए जाने की लिए दुल्हन की तैयारी शुरू हो गई,इस बीच दूल्हे राजा द्वारा वाशिंग मशीन,और फ्रिज की मांग जोर पकड़ लिया, बात धीरे धीरे बढ़ने लगी, इसी बीच दूल्हे राजा की जुबान फिसल गई,जो घातक साबित हो गया,तू तू मैं मैं शुरू हो गया,बात बढ़ गई और लड़की पक्ष लड़के पक्ष और दूल्हे की रवैया से असंतुष्ट हो गए,और निकाह पढ़ाए जाने से माना कर दिया। फिर दोनो तरफ से समझदार लोग आगे आए लेकिन बात नहीं बनी बरात वापस चली गई ।लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे राजा और उनके अब्बा जान को रोक लिया। सुबह हुआ लड़की पक्ष के लोगों लड़के के अबू और दुल्हे राजा को स्थानीय पुलिस चौकी लाए,और फिर शुरू हो गया दहेज में दिया समान और रकम वापस करने की बात। लगभग चार घंटे तक चले पंचायतनामा में जहां दूल्हे राजा द्वारा शादी करने की गुहार लगाई जाती रही,लेकिन बीती रात फिसली जुबान ने उनकी गुहार की आवाज को फंकी कर दिया।

बहरहाल सूत्रों के बातों पर यकीन अगर करे तो दहेज की रकम और सामान वापस होने के बाद मामला शॉट आउट हो गया है। और बिना निकाह पढ़ाए बारात वापस चली गई।

बोली पुलिस!

इस संवाददाता को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह ने बताया कि यह प्रकरण सोमवार को सुबह पुलिस चौकी बहादुरपुर पर आया था,दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता कर लिए हैं।

संबंधित खबरें
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking