कुशीनगर : नकाबपोश बदमाशो ने अपने को घिरे देख किया फायर,दो जख्मी
कुशीनगर । कोतवाली पडरौना क्षेत्र के विशुनपुरा ग्राम में चोरी की नियत से एक घर में घुसे नकाब पोश बदमाशों ने अपने को घिरे देख कट्टा से फायर कर दिया,जिससे गृह स्वामी के दो पुत्रों को छारा लग गया,जिससे दोनों जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम विशुनपुरा निवासी बैजनाथ के घर में बीती रात्रि लगभग एक बजे के आसपास चार के संख्या में चोरी की नियत से चार अज्ञात बदमाश घर में प्रवेश कर गए,जिनके आहट मिलते ही परिजन सतर्क हुए। घर में प्रवेश किए बदमाशों से परिजनों की झड़प हो गई,तब अपने को घिरे महसूस किए बदमाशों ने कट्टा से दहशत बनाने के लिए फायर कर दिए जिसमे गृह स्वामी को दो पुत्र मनोज और राकेश को छारा लग गया जिससे वह जख्मी हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दिया हैं,वही कुछ लोगों से पूछताछ शुरू किया है।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…
खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुशीनगर। थाना तमकुहीराज के कस्बा तमकुही में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी…