News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 22, 2026  |  5:20 AM

884 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्णायक कार्रवाई की है। बीती देर रात खनन विभाग और पटहेरवा पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध परिवहन में लिप्त चार वाहनों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में तथा थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र कुमार राय के सहयोग से गठित टीम ने नेशनल हाईवे पर विशेष अभियान चलाया। देर रात तक चली इस चेकिंग के दौरान चार ऐसे वाहन पकड़े गए जो अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे थे। मौके पर वाहन चालकों से जब संबंधित वैध कागजात मांगे गए तो वे कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को सीज कर पटहेरवा थाने के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी रहे कि इस पूरे अभियान में जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की सक्रियता और सख्त रवैया साफ तौर पर देखने को मिला। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में किसी भी सूरत में अवैध खनन या खनिज परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कुछ प्रभावशाली लोग अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ऐसी किसी भी कोशिश के आगे झुकने वाला नहीं है।

जिला खनन अधिकारी ने कहा:

जिला खनन अधिकारी कुशीनगर अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि
“अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाना हमारी प्राथमिकता है। कुछ लोग अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कार्रवाई को प्रभावित करना चाहते हैं, लेकिन उनकी यह मंशा सफल नहीं होने दी जाएगी। आगे भी लगातार ऐसे अभियान चलाए जाएंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
माफियाओं की सक्रियता पर प्रशासन की पैनी नजर बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कुछ खनन माफिया लगातार अवैध कारोबार को संचालित करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं और दबाव की राजनीति भी कर रहे हैं। बावजूद इसके, जिला खनन अधिकारी के नेतृत्व में चल रही सख्त कार्रवाई से उनकी रणनीतियां विफल होती नजर आ रही हैं। अभियान रहेगा जारी
प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि यह कार्रवाई किसी एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि आगे भी नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा।
इस सख्त कार्रवाई से जहां एक ओर प्रशासन की सक्रियता उजागर हुई है, वहीं दूसरी ओर अवैध खनन कारोबारियों के लिए यह एक स्पष्ट चेतावनी भी है कि अब नियमों के उल्लंघन पर सीधी और कठोर कार्रवाई तय है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…

शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking