News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: कोविड से सम्बंधित डाटा एंट्री मे लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी- जिलाधिकारी

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 13, 2022  |  7:44 PM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कोविड से सम्बंधित डाटा एंट्री मे लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी- जिलाधिकारी

कुशीनगर। कोविड से सम्बंधित डाटा एंट्री प्रत्येक दिन अपडेट सूचनाओं के साथ उपलब्ध कराएं, इस कार्य मे लापरवाही/अनियमितता कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने आज इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में कोविड बैठक की अध्यक्षता करते हुये सम्बन्धित को उक्त निर्देश दिए। उन्होंने पोर्टल फीडिंग में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया कि प्रत्येक दिन का डाटा अपलोड करते हुए ठीक हुए मरीजों का भी अपडेट डाटा प्रस्तुत किये जायें। इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व उप जिलाधिकारी को मॉनिटरिंग किये जाने का निर्देश दिए। संक्रमित मरीजों को समय से दवा उपलब्ध कराने व दूरभाष पर प्रत्येक दिन की जानकारी लिए जाने के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को आशाओं के माध्यम से मरीजो तंक किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को कोविड के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत गम्भीरता से कार्य करने का निर्देश देते हुए अनुपस्थितों का वेतन भी बाधित किये जाने का निर्देश दिए। उन्होंने सेम्पलिंग के कार्य मे और गति लाने सहित टीकाकरण से वंचित लोगो का चिन्हीकरण किये जाने, निगरानी समितियों से सम्पर्क स्थापित किये जाने सहित अन्य सभी बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के अंत मे दिए गए निर्देशों का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित किये जाने का भी निर्देश दिये गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस के वर्मा, उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी गण एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking