कुशीनगर। जनपद के नोडल अधिकारी पी0 गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में कोविड समीक्षा बैठक कलेक्टरेट सभागार में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में नोडल अधिकारी ने कोविड संबंधित सभी विन्दुओं पर समीक्षा की तथा मुख्य चिकित्साधिकारी से रिपोर्ट मांगा। उन्होनें जनपद में कोविड हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कोविड के संबंध में अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होनें ऑक्सिजन प्लांट, वेंटिलेटर, अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, कांटेक्ट ट्रेसिंग, आर0 आर0 टीम, सैंपल एकत्रीकरण, मेडिकल किट्स की उपलब्धता, होम आइसोलेशन, लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण की प्रगति, वैक्सीन की उपलब्धता इत्यादि विन्दुओं पर विन्दुवार प्रगति की रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी व संबंधित अधिकारियों से लिया।
नोडल अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी ऑक्सिजन प्लांट क्रियाशील हों, मानव संसाधन प्रशिक्षित हों,सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर सहित सभी प्रकार के चिकित्सीय उपकरण चालू हालत में हों इसे सुनिश्चित किया जाए, कोविड पॉजिटिव मामलों में घरों का चिन्हीकरण हो।
बैठक को जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने भी संबोधित किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देशों के साथ साथ नोडल अधिकारी को कोविड संबंधित जानकारियों को साझा भी किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0 के0 वर्मा, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…