News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 25, 2021  |  8:14 PM

1,160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के भुजौली बाजार के समीप शनिवार की शाम बालू लदी तेज रफ्तार की टैक्टर- ट्राली से दबकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत होने की खबर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

ग्रामसभा भुजौली बाजार के पोखरा टोला निवासी रामसंवारे यादव पुत्र द्वारिका (55 वर्ष) शनिवार की शाम बाजार करने आये थे कि नेबुआ की ओर से आ रही तेज रफ्तार की बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गये और मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्ट मार्टम हेतु भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मचा है।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking