News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पेंशन दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनरों की सुनी गई समस्याएं

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 17, 2021  |  5:42 PM

754 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पेंशन दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनरों की सुनी गई समस्याएं

कुशीनगर। शुक्रवार को पेंशनर दिवस के मौके पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनरों की समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने की।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

उक्त बैठक में पेंशनरों से संबंधित समस्याओं के बारे में जाना गया। जनपद के सभी विभागों से संबंधित पेंशनर्स ने अपनी समस्याएं अपर जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा। उनकी प्रमुख समस्याओं में पेंशनर्स हेतु कमरा आवंटन की बात, पेंशनर्स की चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पेंशन पुनरीक्षण में संशोधन, 2012 से अब तक 25 सेवानिवृत्त शिक्षकों का फंसे हुए बिलों का निपटारा, प्रोन्नत वेतन के नियम के संदर्भ में समस्या, पेंशनर्स के लिए बसों में पूर्ण रियायत हेतु शासन को पत्र, इन सब मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा हुई ।

इस क्रम में पेंशनर्स की उक्त समस्याओं पर चर्चा करते हुए अपर जिलाधिकारी महोदय ने उन्हें संबोधित भी किया। अपर जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जो आज आप की मांग है कल वह हमारी भी मांग हो सकती है। आपकी जो भी मांगे हैं वह मांगे जायज हैं और सौंपी गई मांग पत्र शासनादेश के अंतर्गत है, अतः इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने की कोशिश की जाएगी। कमरे के संबंध में उन्होंने कहा कि कमरे का अलॉटमेंट चुनाव पश्चात शीघ्रता से कर लिया जाएगा।उन्होनें कहा कि पेंशनर्स का लगातार विभागीय चक्कर लगाना सही नहीं है। संबंधित अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि शीघ्रताशीघ्र पेंशनर्स के मामलों का निपटान करें। वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने पेंशनर्स की समस्याओं पर बोलते हुए कहा कि उनके स्तर से उनकी समस्याओं का निपटारा शीघ्र किया जाएगा।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न जगहों से आए हुए सेवानिवृत्त कर्मचारी गण तथा जनपद स्तरीय अधिकारीगणो की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking