News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर : बीआरसी परिसर में हुआ विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की एकदिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 28, 2021  |  6:32 PM

1,078 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर : बीआरसी परिसर में हुआ विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की एकदिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजित

कसया/कुशीनगर । बीआरसी परिसर में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की एकदिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुआ। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों के प्रबंध समिति के उद्देश्य समेत अन्य प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से विचार व्यक्त किए गए।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि परिषदीय विद्यालय में मिड-डे मिल ग्राम प्रधान ही बनवाएंगे। इसके लिए प्रधान व विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अध्यापकों के बीच मुधर संबध होना चाहिए। कहा कि अध्यापक को बेहतर विद्यार्थी बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। जो आज्ञाकारी होना चाहिए,वह सिर्फ अपने गुरू का ही नहीं बल्कि माता-पिता का भी आज्ञाकारी होना चाहिए। कहा कि परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे ही देश के भविष्य नहीं है,उनके बेहतर निर्माण में ही देश की तरक्की निहित है। उनके निर्माण से ही देश आगे बढ़ेगा।

इसके पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ। अध्यापकों ने विधायक त्रिपाठी व प्रधान संघ जिलाध्यक्ष को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र भेंट किया। वहीं विद्यालयों के बच्चों ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत समेत अन्य प्रस्तुतियां दी। वहीं निरोग रहने के लिए प्रेमवलिया विद्यालय के बच्चों ने योग का प्रदर्शन कर सबको प्रभावित किया। अध्यक्षता प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी व संचालन अजय शुक्ल व रेनू सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अंत में बीईओ सत्येंद्र पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद ,वार्ड सभासद रामअधार यादव, सभासद प्रतिनिधि केशव सिंह, अनिल वर्मा,नागेंद्र दुबे, राजेश शुक्ल, संजय यादव, राजीव नयन द्विवेदी,हरेंद्र चौरसिया,महेश कर्णधार महेश रजक, नागेंद्र तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, सतीश पासवान, दीपमाला, दिनेश प्रसाद, इकबाल हुसेन, संतोष कुमार, राजन तिवारी, सुरेश रावत, अजमुल हक,शैलेश कुमार सुनील गुप्ता, अरुण वर्मा,रणजीत सिंह कृपाशंकर तिवारी, रेनू राय, सुधा रानी, प्रियंका,रागिनी,सरिता, मणि प्रभा, अंजली,पुष्पा सिंह,निशा ओझा, सीमा राव, आशा रानी, निशू विश्वकर्मा, गीता यादव, मंजू,बेबी,अंकिता सिंह,शालिनी वर्मा, पूजा,अनवर अली, ताहिरा खातून,नासरीन अख्तर आदि मौजूद थे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking