कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित गोपालगढ़ गांव के समीप रविवार को ट्रक और मैजिक के आपस में टकराने से एक युवक की मौत हो गई, मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व मृतक को मैजिक वाहन काटकर बाहर निकाला गया।बताया जा रहा है कि नगर के एक विद्यालय का मैजिक वाहन लेकर चालक 22 वर्षीय कलामुद्दीन निवासी सपहां सरगटिया किसी कार्य से फाजिलनगर गए थे। उसके साथ उसका मित्र डिघवा बुजुर्ग निवासी 20 वर्षीय फिरोज भी मैजिक में सवार था। कसया की ओर आते समय गलत लेन में चल रही मैजिक सामने से आ रहे ट्रक टकरा गई। मैजिक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में मैजिक पर सवार युवक फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई तो चालक कलामुद्दीन की हालत गंभीर है।प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…