News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: ऑनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 6, 2022  |  5:27 PM

932 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ऑनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

कुशीनगर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम केंद्र सतीश कुमार ने बताया कि आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन रोजगार संगम कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक विभिन्न योजनाओं- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण वितरण एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया गया ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

इस संबंध में एन आई सी कुशीनगर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा व नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल के कर कमलों से लाभार्थियों को ऋण वितरण व टूल किट वितरण किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत तबरेज आलम को रु 10 लाख की ऋण धनराशि, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत रवि प्रताप राव को ₹ 05 लाख की ऋण धनराशि, एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत अजय कुमार शर्मा को ₹ 05 लाख की अग्रिम धनराशि तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आसमा खातून और रागिनी देवी को दर्जी टूल किट प्रदान किया गया।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking