News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने किया विकास परियोजनाओं की समीक्षा, डीएम और एसपी ने बुके देकर किया स्वागत 

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 22, 2025  |  7:23 PM

133 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने किया विकास परियोजनाओं की समीक्षा, डीएम और एसपी ने बुके देकर किया स्वागत 

कुशीनगर। प्रदेश के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को जनपद कुशीनगर पहुंचकर जलनिगम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री ने निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने सभी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति का बिंदुवार विवरण भी लिया। मंत्री ने कहा कि “हर घर नल जल योजना सरकार की प्राथमिकता है। इसे घर-घर पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों को जनजागरण में आगे आना चाहिए।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार में एनडीए सरकार को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं के सिद्धांतों पर चलते हुए विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्रों में सरकार के प्रयासों का भी उन्होंने उल्लेख किया। बैठक के बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुद्ध स्थली के दर्शन के लिए रवाना हुए, जिसके उपरांत वे देवरिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, संजय शुक्ला, नगर मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, सभासद प्रभुनाथ सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking