News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : ऑपरेशन कन्विक्शन में पुलिस को बड़ी सफलता विवेचक उपनिरीक्षक अवनीश सिंह की दमदार पैरवी से अपहरण मामले के अभियुक्त को सजा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 20, 2025  |  5:15 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : ऑपरेशन कन्विक्शन में पुलिस को बड़ी सफलता विवेचक उपनिरीक्षक अवनीश सिंह की दमदार पैरवी से अपहरण मामले के अभियुक्त को सजा

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

कुशीनगर। अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुँचाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के एक अपहरण एवं पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में दोषी पाए गए अभियुक्त को मा0 विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट नं0-01, कुशीनगर ने 02 वर्ष 06 माह का साधारण कारावास व 1,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई।

📌 मामला

थाना कोतवाली पडरौना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-125/2021 धारा 363, 366, 376 भादवि व 5/6 पाक्सो अधिनियम में अभियुक्त आजम अली पुत्र इसहाक, निवासी गुदरी बाजार पवधरी टोला, पर नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगे थे।

📌 विवेचक की भूमिका

इस मुकदमे में उपनिरीक्षक अवनीश सिंह ने बतौर विवेचक अहम और निर्णायक भूमिका निभाई। उनकी गहन विवेचना, साक्ष्यों का संकलन और न्यायालय में ठोस पैरवी के कारण अभियुक्त को दोषी करार दिया जा सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवेचक सिंह की मेहनत और समर्पण इस फैसले में मुख्य आधार रहा।

📌 फैसला

दिनांक 18 अगस्त 2025 को विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट नं0-01 ने अभियुक्त को धारा 363 भादवि में दोषी पाते हुए दो वर्ष छह माह का साधारण कारावास और एक हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई।

📌 टीम का योगदान

इस मुकदमे में अभियोजन अधिकारी एसपीपी श्री फूल बदन व श्री संजय तिवारी,
प्र0नि0 कोतवाली पडरौना श्री हर्षवर्धन सिंह,
पैरोकार हे0का0 राजकिशोर वर्मा का भी सराहनीय योगदान रहा।

📌 पुलिस का बयान

कुशीनगर पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गंभीर अपराधों में दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking