News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पचास हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार! पुलिस के 21 लोगो की टीम को पाँच माह बाद मिली सफलता, सिनेमाघर में चाकूबाजी की घटना में था वांक्षित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 30, 2022  |  8:31 PM

1,491 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पचास हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार! पुलिस के 21 लोगो की टीम को पाँच माह बाद मिली सफलता, सिनेमाघर में चाकूबाजी की घटना में था वांक्षित WhatsApp
Responsive image

उपेंद्र कुशवाहा/न्यूज अड्डा

पडरौना/कुशीनगर। जिले के फाजिलनगर कस्बे स्थित सिनेमाहॉल में पाँच मख पूर्व “द कश्मीर फाईल”देखने गए युवको पर चाकूबाजी करने के मामले में पुलिस ने एक गिरफ्तारी की हैं। मामले में मुख्य अभियुक्त गोगा पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है जबकि उसके साथी राजा को पुलिस ने पाँच माह गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए अभियुक्त पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस के 21 लोगो की टीम ने पूरी ताकत लगा कर पाँच माह में अभियुक्त राजा को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा रही हैं।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता करके 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त को एक अवैध देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार करने की बात बताई। गिरफ्तार युवक के पकड़े जाने की पुलिसिया कहानी बताते हुए एएसपी ने बताया कि,थाना पटहेरवा पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा गंडक नहर पुलिया सिधुआ के पास से 50,000 रु0 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार किया है। अभियुक्त राजा खरवार पुत्र मुन्ना खरवार जो खाकी टोला चौबीली थाना तरकुलवा जनपद देवरिया का निवासी है। पटहेरवा थानाक्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे में स्थित सिनेमाघर में “द कश्मीर फाईल” फ़िल्म देखने गए युवको से चाकूबाजी के मामले में फरार चल रहा था। उक्त घटना का मुख्य अभियुक्त गोगा को पुलिस एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 01 अवैध देशी तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया हैं। पुलिस ने अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि इसके ऊपर देवरिया और कुशीनगर जिले के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट,जानलेवा हमले के साथ कई गम्भीर मामले के लगभग 13 मामले हैं। अभियुक्त पर कुशीनगर पुलिस अधीक्षक द्वारा 50,000 रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking