News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: शव रखकर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने 38 नामजद 250 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की मुकदमा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 18, 2023  |  12:51 PM

1,599 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शव रखकर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने 38 नामजद 250 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की मुकदमा

Advertisement

अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के होलिया निवासी सत्यम सिंह बीते 8 मार्च को गोरखपुर में सड़क दुघर्टना में घायल हो गए थे।जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीते गुरुवार की शाम गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिधावल चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम करने के आरोप में 38 ज्ञात एवं 250 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में पिपराइच पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

होलिया गांव में बीते जनवरी माह में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी और उसमें घायल पक्ष के तहरीर के आधार पर अहिरौली बाजार पुलिस ने एक पक्ष के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था इसके बाद से उसमें एक आरोपित युवक सत्यम की सड़क दुघर्टना में मौत हो जाने के बाद उसके परिजन शव को पिपराइच थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधावल चौराहे पर मृतक युवक का शव रखकर अपनी मांगों के समर्थन में सड़क जाम कर दिया था जिसमें प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद परिजन दाह संस्कार के लिए राजी हुए और सड़क जाम खत्म हुआ था और इधर पिपराइच थाने की पुलिस ने इस मामले में 38 ज्ञात एवं 250 अज्ञात लोगों पर सड़क जाम करने तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पिपराइच ने बताया की विभिन्न धाराओं में 38 ज्ञात और 250 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Advertisement

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking