News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस को भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई पड़ी महंगी, दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 1, 2022  |  12:11 PM

2,172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस को भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई पड़ी महंगी, दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र से बीते दिन 30 अगस्त को एसआई समेत अन्य पुलिस कर्मियों दवारा भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई का मामला सामने आया था जिसके बाद बुधवार को नाराज भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा की अगुवाई में तुर्कपट्टी एसओ और एसपी को ज्ञापन देकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद एसपी धवल जायसवाल ने सीओ सदर को मामले की जांच सौंपी थी अब प्रारंभिक जांच के बाद एसपी ने एसआई और तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है.

यह है पूरा मामला

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंगलवार की शाम हल्का दरोगा आशुतोष जायसवाल, सिपाही सोनू, नंदकिशोर और अवधेश ने बसडीला पांडेय निवासी व भाजपा के बूथ अध्यक्ष गिरीश पांडेय को बेवजह पीटकर घायल कर दिया। पुलिस की पिटाई से उनके नाक, कान और मुंह से खून आने लगा। वह बेहोश हो गए थे। होश में आने के बाद पुलिस ने उनको बगल के प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर फिर पीटा। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ अन्य कार्रवाई करने की मांग की थी, बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल से मुलाकात कर उनको भी ज्ञापन सौंपा था। पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर तीन सितंबर को तुर्कपट्टी थाने में धरना दिया जाएगा।

बहरहाल पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज आरोपी पुलिस कर्मियों को लाईन हाजीर कर दिया है। वही अगर सूत्रों की बातो पर विश्वास करे तो उक्त प्रकरण में कई पेच नजर आ रहे है। लेकिन यह सब जांच के गर्व में है फिर आगे देखें.

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking