News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: गैगेस्टर एक्ट के आरोपी का 4.95 करोड़ की संपत्ति जब्त, हड़कम्प

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 23, 2022  |  9:58 PM

1,530 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: गैगेस्टर एक्ट के आरोपी का 4.95 करोड़ की संपत्ति जब्त, हड़कम्प

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारी को गैगेस्टर एक्ट मे पंजीकृत मुकदमों के नामजद अभियुक्त के विरुद्ध गैगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं असमाजिक क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम 1986 के तहत कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर के आदेश के क्रम में गुरुवार को मंधाता प्रताप सिंह तहसीलदार कसया व प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में गिरोहबन्द एवं असमाजिक क्रियाकलाप निवारण अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्त अमरनाथ कुशवाहा पुत्र मुखलाल कुशवाहा नि0 सेमराधूसी थाना कसया जनपद कुशीनगर द्वारा अवैध रूप से हरियाणा से बिहार व अन्य प्रान्तो में शराब की तस्करी करने के सम्बन्ध में उसके विरुद्ध जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानो में 11 मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त अमरनाथ कुशवाहा उपरोक्त द्वारा अवैध रूप से शराब की तस्करी/अवैधानिक कृत्यो से अर्जित सम्पत्ति ग्राम सेमराधूसी में दो पक्का मकान कीमती करीब 01 करोड़ रूपये तथा वाड़ीपुल पर दो मंजिला पक्की वाणिज्यिक मकान/कटरा कीमती करीब 03 करोड़ 95 लाख रू0 (कुल 4 करोड़ 95 लाख रू0) को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया। इस कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल हैं तो वही एसएचओ सुधीर सिंह ने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो, कार्रवाई तय है। अपराध पर अंकुश लगाना व आमजन में सुरक्षा का माहौल स्थापित करना मेरी पहली प्राथमिकता हैं।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

जब्तीकरण करने वाली टीम में यह रहे शामिल

1. मंधाता प्रताप सिहं तहसीलदार कसया जनपद कुशीनगर
2 सुधीर कुमार सिंह प्र0नि0 थाना कसया जनपद कुशीनगर
3.व0उ0नि0 हरेराम सिहं यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
4.उ0नि0 रविभूषण राय थाना कसया जनपद कुशीनगर
5.उ0नि0 संतोष कुमार श्रीवास्तव थाना कसया कुशीनगर
6.उ0नि0 नन्दलाल यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
7.उ0नि0 आकाश कुमार वर्मा थाना कसया जनपद कुशीनगर
8.राजस्व नि0 गौरव प्रताप सिंह तहसील कसया जनपद कुशीनगर
9.का0 अरविन्द सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर
10.का0 सुनील राजभर थाना कसया जनपद कुशीनगर
11.कां0 रामबिलास यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
12.कां0 मिथिलेश सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर
13.कां0 लालजीत यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
14.कां0 रामविनय यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
15.कां0 महेन्द्र सरोज थाना कसया जनपद कुशीनगर
16.कां0 अतितेश शर्मा थाना कसया जनपद कुशीनगर
17.कां0 मुकेश विश्वकर्मा थाना कसया जनपद कुशीनगर
18.कां0 मंयक सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर
19.म0कां0 प्रिया सिंह-1 थाना कसया जनपद कुशीनगर
20.म0का0 सोनी चौधरी थाना कसया जनपद कुशीनगर
21.म0कां0 प्रिया सिंह-2 थाना कसया जनपद कुशीनगर
22.म0कां0 ज्योति गुप्ता थाना कसया जनपद कुशीनगर

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking