News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : पशु तस्करों से दिन के उजाले में पुलिस से मुठभेड़,दो को लगी गोली,एक अन्य गिरफ्तार तस्करों के हाथ से अठाईस प्रतिबंधित गो बंश के साथ अवैध तमंचा बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 22, 2025  |  7:51 PM

256 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : पशु तस्करों से दिन के उजाले में पुलिस से मुठभेड़,दो को लगी गोली,एक अन्य गिरफ्तार तस्करों के हाथ से अठाईस प्रतिबंधित गो बंश के साथ अवैध तमंचा बरामद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर : पशु तस्करों से दिन के उजाले में पुलिस से मुठभेड़,दो को लगी गोली,एक अन्य गिरफ्तार

आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...

तस्करों के हाथ से अठाईस प्रतिबंधित गो बंश के साथ अवैध तमंचा बरामद

कुशीनगर । मंगलवार को दिन के उजाले में नेशनल हाईवे के रस्ते बिहार वाया बंगाल ले जाए जा रहे प्रतिबंधित पशुओं की खेप को बरामद करने में जुटी पुलिस टीम से तरयासुजान थाना के पुलिस चौकी बहादुरपुर के पास मुठभेड़ हो गई जिसमें एक पच्चीस हजार रुपए के इनामिया पशु तस्कर और एक कुख्यात अन्य तस्कर की पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है वही उन सबका तीसरा साथी पुलिस द्वारा जारी कांबिंग में दबोचा गया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने इस मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपए के पुरस्कार से नवाजा है।

बताते चले कि थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत एक पशु तस्कर के होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना तरयासुजान, थाना तमकुहीराज, थाना तुर्कपट्टी व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक ट्रक कन्टेनर वाहन आते दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गये जिनकी पहचान पच्चीस हजार रुपये का ईनामी पशु तस्कर उस्मान पुत्र मो0 यासीन निवासी वार्ड नंबर 07 अगलगा थाना स्वार जनपद रामपुर व जब्बार पुत्र शरीफ निवासी भवन थाना समसाबाद जनपद आगरा के रुप में हुई जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उनके एक अन्य साथी इमरान कुरैशी पुत्र इस्लाम कुरैशी निवासी तिमरसा थाना कोतवाली जनपद शामली को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। इन सबके कब्जे से तीन अवैध तमन्चा .315 बोर मय छः जिन्दा कारतूस, पांच खोखा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, 28 राशि गोवंश तथा एक अदद ट्रंक कन्टेनर नं0 UP21BN4807 बरामद किया गया है।घायल,गिरफ्तार अभियुक्तों को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बोली पुलिस!

एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने इस संवाददाता को बताया कि
अभियुक्त उस्मान थाना तमकुहीराज के मु0अ0सं0 41/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पच्चीस रुपये का ईनाम घोषित किया गया था,वही पुलिस को इसको गिरफ्तार करने के लिए टास्क दिया गया था । ईनामी घायल अभियुक्त उस्मान कुख्यात पशु तस्कर है,जिसका गैंग चलता है जिसके ऊपर प्रदेश के अन्य थानों में भी गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं।जिसे पुलिस को काफी समय से तलाश थी।

यहां बताना चाहूंगा कि इस सराहनीय कार्य को अमली जामा पहनाने में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह थाना तरयासुजान ,प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला थाना तमकुहीराज मय टीम,प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना तुर्कपट्टी मय टीम, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह स्वाट मय टीम, निरीक्षक अमित शर्मा स्वाट टीम ,उप निरीक्षक आलोक यादव स्वाट ,पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा, उप निरीक्षक ब्रह्म कुमार उपाध्याय चौकी प्रभारी मधुरिया उप निरीक्षक प्रभात यादव थाना तरया सुजान का अहम रोल रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर
सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर

  आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking