News Addaa WhatsApp Group Join करें

“कुशीनगर पुलिस का कमाल: 34 जांबाजों को 1.03 लाख का इनाम, शानदार काम पर एसपी ने किया सम्मान”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 30, 2026  |  7:03 PM

678 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“कुशीनगर पुलिस का कमाल: 34 जांबाजों को 1.03 लाख का इनाम, शानदार काम पर एसपी ने किया सम्मान” WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने 34 पुलिसकर्मियों को कुल 1 लाख 3 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। यह सम्मान 30 अप्रैल 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
इस दौरान स्वाट टीम, थाना नेबुआ नौरंगिया, थाना जटहां बाजार, सर्विलांस सेल समेत विभिन्न इकाइयों के पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

एसपी केशव कुमार ने कहा कि ऐसे कार्य पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाते हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्ती की प्रेरणा देते हैं। इस प्रमुख उपलब्धियां में नेबुआ नौरंगिया पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर करीब 10 लाख रुपये की लूटी संपत्ति जब्त की गई। वही जटहां बाजार हत्या कांड का खुलासा 7 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही कसया में 6 लड़कियां सकुशल बरामद कर सीडीआर विश्लेषण के जरिए 10 घंटे में सभी लड़कियों को बरामद किया गया।इसी क्रम में सेवरही में ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए टॉवर डंप विश्लेषण कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं रामकोला कांड में सफलता ज्वलनशील पदार्थ से हत्या के मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

एसपी का संदेश

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा है कि
“उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान जरूरी है। इससे मनोबल बढ़ता है और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। सभी कर्मी जनसेवा के प्रति समर्पित रहें और अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतें।”

निम्न पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया—

प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभूषण प्रजापति (थाना नेबुआ नौरंगिया), आशुतोष कुमार सिंह (स्वाट टीम), रवि कुमार राय (डायल 112), अनिल कुमार यादव (आईजीआरएस), मनोज कुमार पंत (साइबर सेल), गिरजेश उपाध्याय (थाना खड्डा), आलोक कुमार (थाना जटहां बाजार),सन्नी कुमार दुबे (प्रभारी सर्विलांस), रामेश्वर यादव, संदीप यादव, विकास मौर्य (थाना नेबुआ नौरंगिया) तकनीकी स्टाफ शम्मी कुमार, सुशील कुमार सिंह (कम्प्यूटर ऑपरेटर, सर्विलांस टीम),रणजीत यादव, सनातन सिंह, संतोष सिंह, राहुल सिंह, वीरेन्द्र कुमार, चन्द्रशेखर यादव (स्वाट टीम) अभिषेक यादव, अतीश कुमार (सर्विलांस टीम)
राज नारायण पाल, सूरज सिंह (डायल 112)
धनंजय सिंह (थाना खड्डा)
कांस्टेबल:
ऋषि पटेल, शिवानन्द सिंह, अंकित सिंह (स्वाट टीम)
प्रशांत मिश्रा (साइबर सेल)
यशवंत यादव, श्रीकृष्ण मौर्य, कृष्ण मोहन सिंह कुशवाहा (थाना नेबुआ नौरंगिया)
दीपक सिंह (चालक, डायल 112)
संजय यादव, अनुराग यादव (थाना खड्डा)।

यह सम्मान समारोह पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking