News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : पुलिस कर्मियों की साहस,समर्पण के साथ कठिन परिश्रम ही कानून व्यवस्था के सबसे बड़ा आधार- संतोष कुमार मिश्र

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 4, 2025  |  3:23 PM

138 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : पुलिस कर्मियों की साहस,समर्पण के साथ कठिन परिश्रम ही कानून व्यवस्था के सबसे बड़ा आधार- संतोष कुमार मिश्र WhatsApp
Responsive image
  • एसपी कुशीनगर ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को दिया चार लाख तीस हजार रुपए का नगद पुरस्कार !

कुशीनगर ।अगर परिश्रम और लगन से काम होगा,तो पुरस्कार मिलना लाजमी ही है,यह अक्सर कहा जाता रहा है कि परिश्रम का फल मीठा होता हैं। जिसका उदाहरण बनी है कुशीनगर जिले की संतोष कुमार मिश्र की पुलिस! हुआ यह कि शुक्रवार को एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा अपने पुलिस कर्मियों के बीच पुरस्कार का पिटारा खोल दिया गया जिसके साक्षी बने उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षी,मुख्य आरक्षी,निरीक्षक,स्वाट टीम,शाखाओं के साथ समस्त थाना और अन्य।

आपके लिए और..- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड के उपरान्त शासन से प्राप्त विशिष्ट अनुदान के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले समस्त आरक्षी,मुख्य आरक्षी,निरीक्षक, स्वाट टीम, शाखाओं एवं समस्त थानों को 4.30 लाख रुपये का पुरस्कार, सुख सुविधा निधि बजट के अन्तर्गत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को विशेष डिनर सेट आदि तथा बजट से खरीदे गए सामानों को विभिन्न थानों शाखाओं को वितरित किया गया।

पढ़िए पूरी कहानी!

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात पीआरवी तथा थानों से आये वाहनों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके साथ ही परेड के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन से प्राप्त विशिष्ट अनुदान बजट के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले समस्त आरक्षी ,मुख्य आरक्षी,निरीक्षक, स्वाट टीम, शाखाओं, समस्त थानों इत्यादि को 4.30 लाख रुपये ईनाम स्वरुप वितरण किया गया। जिसमें स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के सदस्यों को हाल के दिनों में विभिन्न आपराधिक घटनाओं के सफल अनावरण और अपराधियों को पकड़ने में सराहनीय योगदान के लिये तथा विभिन्न थानों को उत्कृष्ट कार्य हेतु 01-01 लाख रुपये नगद पुस्कार प्रदान किये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं और न्यायालय सुरक्षा के कर्मचारियों को भी नगद पुरस्कार दिया गया।

इसी प्रकार सुख सुविधा निधि बजट के तहत चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को विशेष डिनर सेट आदि उपहार प्रदान किये गये। साथ ही साथ बजट से प्राप्त विभिन्न मदों से खरीदे गए सामानों को थाना कार्यालयों,शाखाओं को पंखा,फारेन्सिक किट, खेलकूद के समान, बल्ब इत्यादि सामान का वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के मध्य शस्त्र खोलने-बंद करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने शस्त्रों को खोलने, जोड़ने और संचालन की तकनीकी कुशलता का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 500-500 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

पढ़िए ! पुलिस कर्मियों को एसपी ने अपने संबोधन में क्या कहा :

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने इस अवसर पर कहा, “शासन से प्राप्त इस विशिष्ट अनुदान का उपयोग हमारे कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। स्वाट टीम, आरक्षी, मुख्य आरक्षी, और अन्य स्टाफ ने अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह इनाम उनके साहस और समर्पण का सम्मान है। जैसे इस वर्ष हमलोगों ने अच्छा कार्य किया है, आगे भी हमलोग अच्छा कार्य करेंगें। हमारे पुलिस कर्मियों का साहस, समर्पण और कठिन परिश्रम जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आधार है।”

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुपात्र शंखधर, प्रतिसार निरीक्षक रुपेश कुमार व पीआरओ कुशीनगर सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय
हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…

शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 
शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 

मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…

मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking