News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : पुलिस की सतर्क दृष्टि में मनाया जा रहा है होली का त्यौहार गुलाल लगा कर यातायात नियम का पालन कराते दिखे एक इंस्पेक्टर !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 14, 2025  |  11:17 AM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : पुलिस की सतर्क दृष्टि में मनाया जा रहा है होली का त्यौहार गुलाल लगा कर यातायात नियम का पालन कराते दिखे एक इंस्पेक्टर !

कुशीनगर : पुलिस की सतर्क दृष्टि में मनाया जा रहा है होली का त्यौहार

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

गुलाल लगा कर यातायात नियम का पालन कराते दिखे एक इंस्पेक्टर !

कुशीनगर । जिले में होली का त्यौहार शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस काफी संजीदा है। जिसको लेकर पुलिस की पैनी नजरें ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक काफी मुस्तैद हैं।
जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से होली का त्योहार सकुशल मनाया जाने की लागतार खबरें न्यूज अड्डा तक पहुंच रही है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में समस्त पुलिस बल द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर होली के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जा रहा है। वही एक अनोखी होली खेलते प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह द्वारा आज देखी गई हैं। इंस्पेक्टर द्वारा बाजारों,शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट सवार चालकों को अपने हाथों से गुलाल लगाकर “जीवन एक बहुमूल्य हैं!” स्लोगन को सुना कर होली खेलने की बात साझा किया जा रहा है,वही चेतावनी भी दी जा रही है कि “सावधानी हटी दुर्घटना घटी” हर हाल में बिना हेलमेट पहने वाहन नहीं चलाने की जानकारियां दी जा रही है।

न्यूज अड्डा को मिली जानकारी के मुताबिक
सभी प्रमुख स्थानों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। होली पर्व के अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रविन्द्र नगर धुस के थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र,कसया प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी,हाटा कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मंजेश मिश्र, शहर कोतवाल पडरौना रवि राय, थाना पटहेरवा थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी डीबनी राजकपूर , थानाध्यक्ष सेवरही धीरेन्द्र कुमार राय, चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग कुमार शर्मा द्वारा अपने दल बल के साथ ग्रामीण व शहरी इलाकों में अपने टीम के साथ भ्रमणशील देखे गए हैं।

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र की पुलिस इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि होली का यह पर्व जनपद कुशीनगर में पूरी तरह से सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking