कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए एक साथ 28 पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थलों से हटाकर पुलिस लाइन कुशीनगर संबद्ध कर दिया।
जारी आदेश के अनुसार एक निरीक्षक, चार उप निरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) तथा 19 आरक्षियों को जिले के विभिन्न थानों से तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन बुलाया गया है। एसपी के इस फैसले से पुलिस महकमे में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से की गई है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल पुलिस लाइन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी केशव कुमार के कार्यभार संभालने के बाद से लगातार अनुशासन, जवाबदेही और बेहतर कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त फैसले लिए जा रहे हैं। हाल के दिनों में कई प्रशासनिक फेरबदल, निलंबन और विभागीय कार्रवाइयों के बाद यह एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस व्यापक फेरबदल के बाद जिले के पुलिस महकमे में नई तैनातियों और आगे होने वाले बदलावों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि पुलिस लाइन बुलाए गए कर्मियों के संबंध में जल्द ही आगे की प्रशासनिक कार्रवाई और नई तैनाती के आदेश भी जारी हो सकते हैं।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…