News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार रुपये का इनामिया पशु तस्कर नूर बसर घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 17, 2025  |  4:34 AM

249 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार रुपये का इनामिया पशु तस्कर नूर बसर घायल WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर : पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार रुपये का इनामिया पशु तस्कर नूर बसर घायल

आपके लिए और..- पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई...

कुशीनगर । बीती रात्रि पुलिस टीम से एक कुख्यात पशु तस्कर से मुठभेड़ हुई है,जिसके पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में उसे दबोच लिया गया है,प्राथमिक उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बताते चले की थाना कुबेर स्थान, थाना विशुनपुरा,थाना जटहा बाजार ,और स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुबेर स्थान क्षेत्र अंतर्गत कर्मा बाबा मंदिर नहर पुलिया सड़क के पास
मिली सूचना पर विश्वास कर घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल वाहन आते दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार व्यक्ति द्वारा कुछ दुर पहले रुककर लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें वह घायल हो गया जिसकी पहचान नूर बसर पुत्र अजहर अली उर्फ अजरूद्दीन निवासी ग्राम बसहिया थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर के रुप में हुई है। उसके कब्जे से एक नाजायज तमन्चा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक मोटर साइकिल,एक लकड़ी का थिया,एक बांका,एक चाकू,एक रस्सी की बरामदगी की गयी।

उल्लेखनीय रहे कि नूर बसर कुख्यात गौ तस्करी का मास्टर माइंड वांछित अभियुक्त था । जिस पर पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार पहले से घोषित किया गया था।

यहां बताना चाहूंगा की हुईं मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा राजू सिंह मय टीम,थानाध्यक्ष कुबेर स्थान स्वतंत्र देव सिंह,थानाध्यक्ष जटहा मनोज वर्मा मय टीम,उप निरीक्षक आलोक यादव,उप निरीक्षक रामप्रवेश सिंह,उप निरीक्षक शोभनाथ प्रसाद,उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव,उप निरीक्षक अकाश कुमार ग्वाला शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India

When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking