कुशीनगर : पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर,गौकश मनौवर घायल अवस्था में गिरफ्तार
कुशीनगर । बीती रात्रि थाना कुबेरस्थान में पशु तस्कर,गौकश मनौवर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसमे पशु तस्कर की पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी रहे की बीती रात्रि शुक्रवार /शनिवार को थाना कुबेरस्थान क्षेत्रान्तर्गत एक पशु तस्कर,गौकश की सूचना थानाध्यक्ष कुबेरस्थान को प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना कुबेरस्थान, थाना कोतवाली पडरौना, थाना रविन्द्रनगर धूस व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुबेस्थान क्षेत्रान्तर्गत सेमरा हरदो कठकुइयां ढाला रोड के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल आते दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त घायल हो गया जिसकी पहचान मनौव्वर पुत्र गुलाब हुसैन निवासी बसहिया बनवीरपुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर के रुप में हुई जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से उसके कब्जे से एक अवैध तमन्चा .315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अदद लकड़ी का ठीहा, एक अदद चाकू, एक अदद रस्सी तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाइल फोन व 720/- रुपये नगद बरामद किया गया है। घायल, गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी,गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताना लाजमी होगा कि इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत साइबर सेल,प्रभारी निरीक्षक रवि राय थाना कोतवाली पडरौना मय टीम,थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह थाना कुबेरस्थान मय टीम,थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा थाना रवींद्रनगर धूस मय टीम शामिल रहे।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…