News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : पुलिस ने इनामिया पशु तस्कर के पैर में भरा पीतल,घायल अवस्था में अपने दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 5, 2025  |  9:48 AM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : पुलिस ने इनामिया पशु तस्कर के पैर में भरा पीतल,घायल अवस्था में अपने दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर : पुलिस ने इनामिया पशु तस्कर के पैर में भरा पीतल,घायल अवस्था में अपने दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

कुशीनगर । बीती रात्रि में कुशीनगर पुलिस ने एक ऐसा शातिर पशु तस्कर के पैर में पीतल भरा है,जिसके ऊपर अठारह गंभीर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें जनपद गोरखपुर से चार मुकदमे में वांछित अभियुक्त हैं, जिसके ऊपर पच्चीस हजार रुपए का इनाम पहले से घोषित था।
जो पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में अपने दो अन्य पशु तस्कर साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया हैं, वही एक पिकप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही पांच राशि गौवंश व तीन अवैध तमन्चा मय कारतूस,लकड़ी का ठीहा आदि बरामद हुआ हैं।

बताते चले कि बीती रात्रि शुक्रवार/शनिवार को थाना पटहेरवा क्षेत्र में कुछ पशु तस्करों,गौकश के होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना पटहेरवा, थाना कोतवाली हाटा, थाना तरयासुजान, थाना तमकुहीराज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत महुअवा कट,एनएच 27 के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन आते दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में सवार व्यक्ति द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया जिसकी पहचान 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर खुर्शीद अंसारी पुत्र वाजीद निवासी जंगल हनुमानगंज सेमरियाँ सबुनहा थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर के रुप में हुई है। उसके दो अन्य साथी पंकज गुप्ता पुत्र फिरंगी गुप्ता साकिन खलवा पट्टी तमकुहा पोस्ट – कठार थाना धनहा जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार ,कन्हैया कुशवाहा पुत्र स्व0 जगमोहन कुशवाहा साकिन धवहिया पोस्ट कठार थाना धनहा जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। मौके कब्जे से तीन अवैध तमन्चा .315 बोर, छः जिन्दा कारतूस 315 बोर, तीन खोखा कारतूस 315 बोर, एक लकड़ी का ठीहा, एक बांका, एक रस्सी, पांच राशि गोवंश, एक पिकप वाहन महेन्द्रा बोलेरो बिना नम्बर, कुल 1000/- रुपये नगद बरामद किया गया है। घायल,गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी,गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यहां बताना चाहूंगा कि अभियुक्त खुर्शीद पर विभिन्न जनपदों में एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है जो जनपद गोरखपुर के तीन मुकदमों में वांछित चल रहा था। जनपद कुशीनगर के थाना को0 पडरौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0882/24 धारा 109 बीएनएस व 3/5ए/8 गो0नि0 अधि0 व 11 पशु क्ररता अधि0 व 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट में भी वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा पच्चीस हजार रुपये का इनाम पहले ही घोषित किया गया था।

  • इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह थाना तरयासुजान मय टीम,प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा थाना तमकुहीराज, मय टीम,प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला कोतवाली हाटा मय टीम, थानाध्यक्ष दीपक सिंह पटहेरवा मय टीम,उप निरीक्षक अनुराग शर्मा चौकी प्रभारी बहादुरपुर ,उप निरीक्षक मनोज वर्मा चौकी प्रभारी फाजिलनगर की अहम रोल रहा हैं।
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking