कुशीनगर पुलिस ने खोली आठ गौ तस्करों की हिस्ट्रीशीट,पढ़े आखिर ये है कौन ?
कुशीनगर । जिले के पुलिस ने शुक्रवार को आठ ऐसे अपराध जगत से जुड़े लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली है,जिन्हें प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में चिन्हित किया गया हैं। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र के दिशा निर्देश में हुआ हैं।
बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में गो-तस्करी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु शुक्रवार को गो-तस्करी में संलिप्त आठ अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोल कर प्रभावी कार्यवाही की गयी है।
यहां बताना लाजमी होगा कि समस्त क्षेत्राधिकारी गण के नेतृत्व में समस्त थानों द्वारा गोतस्करी में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है एवं गो-तस्करी के अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी ।
यह भी पढ़ें !
गो-तस्करी के अपराधियों के हिस्ट्रीशीट का थानावार विवरण के क्रम मेंआलमगीर कुरैशी पुत्र रहमुद्दीन कुरेशी सा0 बसहिया थाना को0 पडरौना कुशीनगर,खुर्शीद उर्फ खुर्शेद पुत्र राणा मुन्ना उर्फ समीउल्लाह सा0 जंगल बनवीरपुर थाना को0 पडरौना कुशीनगर,विनोद श्रीवास्तव पुत्र स्व0 अशोक श्रीवास्तव सा0 सेमरा हर्दो थाना कुबेरस्थान कुशीनगर, मो साहेब अंसारी पुत्र असगर अंसारी सा0 कुचिया मठिया टोला पिपरा थाना पटहेरवा कुशीनगर,मुन्ना खान पुत्र मुस्तफा खान सा0 सलेमगढ़ पटानी टोला थाना तरयासुजान कुशीनगर, लड्डन उर्फ लड्डू पुत्र जालिम खान सा0 भुलिया अगरावा थाना तरयासुजान कुशीनगर, इस्लाम पुत्र अदालत वार्ड न0-4 गाधीनगर गुदरी मोहल्ला थाना तमकुहीराज कुशीनगर,अब्दुल हसन उर्फ अबुल हसन उर्फ अब्बू हसन पुत्र मुस्ताक सा0 टेकुआटार टोला हरिहरपट्टी थाना रामकोला कुशीनगर का नाम पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में उल्लेख किया गया हैं।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…