News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : पुलिस ने तीन गोवंश के साथ एक गो तस्कर को दबोचा, पिकप बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 10, 2025  |  3:25 PM

88 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : पुलिस ने तीन गोवंश के साथ एक गो तस्कर को दबोचा, पिकप बरामद

 

कुशीनगर । गो वंशीय पशु तस्करी विरोधी अभियान के तहत थाना चौराखास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक पिकप वाहन से अवैध रूप से बिहार राज्य में वध हेतु ले जाए जा रहे तीन गोवंशीय पशुओं के साथ एक गो तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी पिकप चालक और एक अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए।

जानकारी रहे की घटना 09/10 अगस्त 2025 की रात की है, जब थाना चौराखास पुलिस टीम गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक पिकअप वाहन (संख्या UP57AT3948) को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक व उसका एक साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पिकप वाहन और उसमें लदे तीन गोवंश (दो गाय व एक बछड़ा) के साथ एक आरोपी हरीश उर्फ हरेश कुशवाहा पुत्र भृगुन कुशवाहा, निवासी जौरा मोगलही, थाना चौराखास, जनपद कुशीनगर को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने सहयोगी मुकेश कुशवाहा (पिकअप चालक) व अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से गोवंशीय पशुओं को पकड़ता है और उन्हें क्रूरता पूर्वक पिकअप में लादकर बिहार राज्य में बेच देता है। इससे उन्हें आर्थिक लाभ होता है। पुलिस ने बताया कि तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

इस संबंध में थाना चौराखास में मु0अ0सं0 117/2025, धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल, उप निरीक्षक रामप्रगट मिश्र,उप निरीक्षक आकाशदीप शुक्ला,हेड कांस्टेबल अशोक यादव,आरक्षी जितेन्द्र यादव,आरक्षी विनोद कुमार
थाना चौराखास, जनपद कुशीनगर मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने पुलिस टीम को उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के लिए सराहा है और कहा है कि जिले में गोवंश तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking