News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कोर्ट से रेप का आरोपी फरार, पुलिस ने सुरक्षा में तैनात सिपाही पर किया केस दर्ज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 2, 2021  |  8:55 PM

916 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोर्ट से रेप का आरोपी फरार, पुलिस ने सुरक्षा में तैनात सिपाही पर किया केस दर्ज

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। देवरिया जेल से पेशी पर लाया गया विचाराधीन बंदी शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर से फरार हो गया। इससे हड़कंप मच गया। पटहेरवा पुलिस ने उसे दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा था। पडरौना कोतवाली पुलिस इस मामले में सुरक्षा में लगे सिपाही विवेक कुमार राय पर केस दर्ज किया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है। गोरखपुर निवासी प्रदीप यादव पटहेरवा थाना क्षेत्र में रेप के एक मामले में आरोपी होने के कारण देवरिया जेल में बंद था। शुक्रवार को उसे देवरिया जेल से जिला एवं सत्र न्यायालय, कुशीनगर में पेशी पर लाया गया था।

अपर सत्र न्यायालय के विशेष पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश एक की अदालत में उसके मुकदमे की सुनवाई होनी थी। बताया जाता है कि न्यायालय परिसर के कैदखाने में पहुंचने के पहले ही दुष्कर्म का आरोपी प्रदीप यादव पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इससे पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि कोर्ट के कैदखाने में बंदी की अभी एंट्री भी नहीं हुई थी। कोतवाल पडरौना निर्भय सिंह के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपी प्रदीप यादव कोर्ट से फरार हुआ है। इस मामले में एक सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking