News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 119वी जयंती राष्ट्रीय लोक दल ने मनाया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 23, 2021  |  3:28 PM

981 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 119वी जयंती राष्ट्रीय लोक दल ने मनाया

कसया/कुशीनगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, लोकदल के संस्थापक व किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह की 119 वीं जयंती मनाई गई और उनके बताए मार्ग पर चलकर नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

कसया नगर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर स्थित चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर रालोद पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यअतिथि वरिष्ठ नेता बुद्धदेव त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को आगे आकर पहल करनी होगी। जिलाध्यक्ष रामभवन सिंह ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने जमींदारी प्रथा का खात्मा, चकबंदी कानून, मंडी समितियोंकी स्थापना किसानों के हित मे किया। प्रदेश सचिव रालोद विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि किसानों, मजदूरों के सही मायने में पूर्व पीएम चौधरी साहब हमदर्द थे। उनके बताए मार्ग पर चलना और सामाजिक न्याय की स्थापना करना व नए भारत का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फाजिलनगर जवाहर यादव ने कहा कि चौधरीचरण सिंह देश किसानो के लिये उनके हक़ और हकूक की लड़ाई लड़कर अनेक उपलब्धिया स्थापित की, जो आज तक किसी पार्टी के सरकार ने नहीं किया है l जिला महासचिव प्रमोद सिंह विशेन ने उन्हें आजाद भारत का निर्माता बताया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामभवन राव व संचालन जिलाउपाध्यक्ष राजेन्द्र भारती ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking