News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के दो दोस्तों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली 

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 20, 2025  |  10:53 AM

76 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के दो दोस्तों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली 
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के खेमनछपरा गांव के निवासी थे दोनों युवक 
  • बुआ के घर पिपराइच जाने के दौरान हुआ हादसा, दोनों की दर्दनाक मौत 
खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक ही गांव निवासी दो अज़ीज़ दोस्तों की पिपराइच-गोरखपुर रोड़ पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के समीप खड़ी जेसीबी में भीषण टक्कर में दोनों की जान चली गई। स्थानीय पुलिस दोनों शवों को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ईद पर्व बाद दोनों युवकों की शादी की तैयारी मातम में बदल गई। घर वालों के चीख पुकार से गांव में मातम पसरा है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी कलीमुल्लाह अंसारी के छोटे लड़के सिजारत 23 वर्ष अपने गांव के ही दोस्त तशौवर 24 वर्ष को साथ लेकर मोटरसाइकिल से बुधवार की शाम 5 बजे घर से अपने बुआ के घर पिपराइच के लिए निकले। पहले अपने दोस्त की बुआ के घर थाना क्षेत्र के डोमन पट्टी गांव गए और वहां सबसे मिलजुलकर पिपराइच के लिए निकल लिए। ज्योंहि पिपराइच और गोरखपुर के बीच पहुंचे, निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप सामने से तेज रोशनी से उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक खड़ी जेसीबी में जा टकराई। टक्कर इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गोरखपुर जिले की पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया। इधर मौत की खबर सुनते ही दोनों मृतक युवकों के घर वालों का रो- रोकर बुरा हाल है। घर पर ईद पर्व को लेकर खुशियां मनाई जा रही थी और उसके बाद ही दोनों की शादी तय थी, इन तमाम खुशियां पर ग्रहण लग गया और परिवार में मातम पसरा है।
संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking