News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सड़क किनारे गिरा पेड़ बना जानलेवा, साइड देने के चक्कर में ट्रैक्टर -ट्रेलर सवार मजदूर दबे, दो मजदूर हुए घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 21, 2025  |  9:57 PM

66 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सड़क किनारे गिरा पेड़ बना जानलेवा, साइड देने के चक्कर में ट्रैक्टर -ट्रेलर सवार मजदूर दबे, दो मजदूर हुए घायल
  • शिवदत्त छपरा गांव से काम कर घरक्षलौट रहे थे लिंटर करने वाले मजदूर

खड्डा/कुशीनगर। सोमवार की शाम खड्डा -मठियां मार्ग पर बगहवा ईनार के पास सड़क किनारे लगे पेड़ के गिर जाने के कारण सटरिंग मशीन और मजदूरों का ट्रेलर पेड़ के डालियों में फंस गई जिसके चलते डालियों से दबकर दो मजदूर घायल हो गए और आधा दर्जन मजदूर चुटहिल हो गए। घायल दो मजदूरों का इलाज सीएचसी तुर्कहां में चल रहा है। बाकी मजदूरों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सड़क किनारे गिरे पेड़ की मोटी डालियां में फंसे मजदूरों के सकुशल बाहर निकलने पर राहगीरों ने राहत की सांस ली।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

सोमवार को खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर- पड़रहवा व शाहपुर नौका टोला गांव के मजदूर ट्रैक्टर- ट्रेलर पर लिंटर मशीन (छत की ढलाई करने वाली मशीन) लेकर शिवदत्त छपरा गांव काम पर गए थे, काम निपटाकर वह घर को वापस आ रहे थे ज्योंहि नेबुआ- खड्डा मार्ग स्थित बगहवा ईनार के समीप आए ट्रैक्टर ड्राइवर के साइड़ देने के चक्कर में ट्रेलर सड़क किनारे चली गई और ऊपर पेड़ की डालियों में मजदूर दब गए और चिल्लाने लगे। किसी तरह सुरक्षित बचे मजदूरों ने दबे मजदूरों को बाहर निकाला।

सूरज उम्र 35 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर पड़रहवा के निबिया टोला और मन्नू 37 वर्ष निवासी शाहपुर नौका टोला गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मशीन संचालक ने मोटरसाइकिल पर बिठाकर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है अन्य आधा दर्जन मजदूर को हल्की चोटें आई हैं।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking