News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : सड़क पर निकली पुलिस ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध चला सघन अभियान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 24, 2025  |  12:34 PM

164 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : सड़क पर निकली पुलिस ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध चला सघन अभियान

कुशीनगर : सड़क पर निकली पुलिस ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध चला सघन अभियान

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

कुशीनगर । पूरे जिले में एक साथ कुशीनगर पुलिस सड़क पर निकली, सूबे के मुखिया और शासन के निर्देशानुसार सोमवार को जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक ई-रिक्शा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बताते चलें कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना नम्बर के ई-रिक्शा, नाबालिग ई-रिक्शा चालक व अवैध ई-रिक्शा चालक के सम्बन्ध में एआरटीओ से समन्वय स्थापित कर उनके ई-रिक्शा का नम्बर व बिना नम्बर का सत्यापन किया जाना साथ ही साथ सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना और यातायात नियमों का पालन कराना है। अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और अन्य आवश्यक कागजातों की गहन सघन जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त, ओवरलोडिंग, यातायात नियमों का उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस अभियान के तहत जनपद के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए। अभियान के दौरान कई ई-रिक्शा चालकों को नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालान जारी किए गए।

मजे की बात यह है कि सघन चेकिंग करते हुए थानाध्यक्ष सेवरही धीरेन्द्र कुमार राय द्वारा एक अनोखा मिसाल पेश करते हुए चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें ट्राफी खिला कर “जीवन अनमोल है” स्लोगन के विषय में बताया गया। वही चेतावनी भी दी गई कि अगर आप लोगों के द्वारा यातायात नियमों का अनदेखी किया गया,तो कार्यवाही भी सुनिश्चित सहना पड़ेगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की और लोगों से गुजारिश किया कि वे अपने वाहनों के कागजात पूर्ण रखें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking