कसया/कुशीनगर। बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री, जननायक स्व कर्पूरी ठाकुर की 98 वीं जयंती अखिल भारतीय नाई महापंचायत जिला इकाई द्वारा नगरपालिक परिषद कुशीनगर अंतर्गत महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा – महन्थ) स्थित श्री दुर्गा जी इंटर कालेज परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिलाने की मांग की।
मुख्यअतिथि साहित्यकार रामनरेश शर्मा ने कहा कि महानायक बनना आसान है लेकिन जननायक बनना आसान नहीं। अपने कम समय मे उन्होंने बहुत बड़ा काम किया। वह गरीब परिवार से निकले और पूरी ईमानदारी से दलितों, पिछड़ों, गरीबों को सामाजिक न्याय के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। आरक्षण में कर्पूरी फार्मूला लागू कर सबको न्याय देने का कार्य किया। ऐसे महानायक को भारत रत्न देने का कार्य होना चाहिए जिससे एक महामानव को यथोचित सम्मान मिल सके। आयोजक जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ठाकुर ने कहा कि वह राजनीतिक संत थे। सबको जागरूकता की सिख दी। अपने मुख्यमंत्री के काल में कोई परिवारिक लाभ नहीं लिया। पूर्व महामन्त्री छात्र संघ अशोक सिंह ने कहा कि हमें महापरुषों के जीवन मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। कार्य्रकम की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर के चित्र पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण से हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ठाकुर व संचालन रामछबिला ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर जिला सचिव गुडडू शर्मा, रामआशीष सिंह, हृदया नन्द शर्मा, संजय सिंह, अरुण शर्मा, मोहम्मद जमील, निखिल प्रताप नन्द, फुलेना, शौकत अंसारी, शुभनरायन यादव, दीपक उपस्थित रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…