News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : शराब तस्करी का अनोखा प्रयोग थ्रेसर उगलने लगा शराब,पुलिस हो गई हैरान अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश,दो गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 7, 2025  |  4:35 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : शराब तस्करी का अनोखा प्रयोग थ्रेसर उगलने लगा शराब,पुलिस हो गई हैरान अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश,दो गिरफ्तार

कुशीनगर : शराब तस्करी का अनोखा प्रयोग थ्रेसर उगलने लगा शराब,पुलिस हो गई हैरान

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश,दो गिरफ्तार

कुशीनगर । बुधवार को कुशीनगर में पुलिस उस समय हैरान हो गई जब एक ट्रेक्टर और थ्रेसर शराब उगलने लगा। कुशीनगर में शराब तस्कर कोई भी जुगत अख्तियार कर ले,लेकिन संतोष कुमार मिश्र की पुलिस की पैनी नजरों से बच नहीं सकते। जिले की कोतवाली हाटा पुलिस ने आज एक ऐसा खुलासा कर दिया कि सुन कर आम जन हैरान तो पुलिस शाबाशी का पात्र बन गई। हुआ यह कि
एक अदद ट्रैक्टर PREET 3549 ग्रीन रंग मय थ्रेसर से विहार राज्य हेतु ले जायी जा रही कुल 708 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (कुल बरामदगी कीमत 11 लाख रुपये) के साथ दो शराब तस्करों को दबोच लिया। जो अंतर प्रांतीय शराब तस्कर बताए जा रहे हैं।

बता दे कि बुधवार को थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी,तब तक एक ट्रेक्टर और थ्रेसर (गेहूं मड़ाई) करने वाला आया,जिसके नीचे से कुछ तरल पदार्थ का रिसाव हो रहा था,जो अल्कोहल जैसा सुगंध दे रहा था, जिस पर पुलिस टीम को शंका हुआ और पुलिस ने ट्रेक्टर और थ्रेसर को रोक कर जांच शुरू कर दिया। जिस पर बैठे
दो अभियुक्तगण बिक्रम पुत्र जयबीर निवासी शेखपुरा तितर थाना महम जिला रोहतक,हरियाणा,दीपक पुत्र राजकुमार निवासी खंड थाना खरखोदा जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से (एक अदद ट्रैक्टर PREET 3549 ग्रीन रंग मय थ्रेसर ग्रे रंग) व 708 बोतल रायल इम्पीरियल स्टाईल अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी की गयी । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 263/2025 धारा 72/63आबकारी अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बोले कोतवाल हाटा!

इस विषय में कोतवाल हाटा रामसहाय चौहान ने इस संवाददाता को बताया कि
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया हैं कि वे हरियाणा राज्य से अवैध अंग्रेजी शराब खरीदकर ट्रैक्टर व थ्रेशर की मदद से उत्तर प्रदेश के रास्ते बागपत से होते हुए लखनऊ, गोरखपुर, और कुशीनगर के रास्ते बिहार राज्य में ले जाकर अधिक मूल्य पर बेचने के फिराक में थे। ट्रैक्टर और थ्रेशर का उपयोग तस्करी के लिए इस तरह किया गया था कि थ्रेशर के पार्ट्स को हटाकर उसमें शराब की बोतलें छिपाई गई थीं, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन आज मेरी टीम की पैनी नजर के शिकार हो गए।

यहां बताना चाहूंगा कि इस बड़ी कामयाबी को दिलाने में प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान कोतवाली हाटा,उप निरीक्षक संतराज यादव थाना ,उप निरीक्षक राहुल सिंह ,आरक्षी बृजेश यादव द्वितीय ,आरक्षी अंगद यादव ,आरक्षी उमाशंकर यादव थाना कोतवाली हाटा की भूमिका सराहनीय रही।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking