News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : सिपाही द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप का मामला,अभियोग पंजीकृत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 12, 2025  |  9:32 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : सिपाही द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप का मामला,अभियोग पंजीकृत

कुशीनगर । सोशल साइट पर एक सिपाही द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगा है लेकिन जांच में मामला कुछ दूसरा हीं सामने आया है। उक्त प्रकरण में थाना कसया में सु संगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है,उक्त सिपाही की तैनाती कुशीनगर एयरपोर्ट पर है।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

पढ़िए पूरा मामला!

पुलिस द्वारा एक प्रेस नोट जारी कर बताया गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट संज्ञान में आया है जिसमे कुशीनगर एयरपोर्ट पर तैनात आरक्षी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से संबंधित कतिपय आरोप लगाये गए हैं। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत करा दी गयी है। संबंधित सिपाही से पूछ-ताछ किया गया तो यह तथ्य सामने आया कि आरक्षी रिजवान आलम पीएनओ 190690324 की वर्तमान तैनाती यूपी एसएसएफ के माध्यम से एयरपोर्ट कुशीनगर पर है। इसमे सिपाही द्वारा बताया गया कि ये उसकी फेक आईडी है। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इसके नाम की फेक आईडी बनायी गयी है।

क्षेत्राधिकारी कसया बोले ..!

सीओ कसया कुंदन सिंह का कहना है कि उपरोक्त प्रकरण में तथ्यों की जांच हेतु इंस्टाग्राम को मेल कर सही जानकारी प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। स्थानीय थाने में उपरोक्त के संदर्भ में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया हैं।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking